Taja Report

मंगलवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

*पंचांग तथा राशिफल*

*दिनांक – 11 फरवरी 2025*

*दिन – मंगलवार*

*विक्रम संवत् – 2081*

*अयन – उत्तरायण*

*ऋतु – शिशिर*

*मास – माघ*

*पक्ष – शुक्ल*

*तिथि – चतुर्दशी शाम 06:55 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

*नक्षत्र – पुष्य शाम 06:34 तक, तत्पश्चात अश्लेशा*

*योग – आयुष्मान प्रातः 09:06 तक, तत्पश्चात सौभाग्य*

*राहु काल – दोपहर 03:44 से शाम 05:09 तक*

*सूर्योदय – 06:47*

*सूर्यास्त – 05:59*

*दिशा शूल – उत्तर दिशा में*

*ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:05 से 05:56 तक*

*अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 से दोपहर 12:45 तक*

*निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:57 फरवरी 12 से रात्रि 12:48 फरवरी 12 तक*

*व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग (शाम 06:34 से प्रातः 07:14 फरवरी 12 तक)*

 

*माघी पूर्णिमा*

*धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को विशेष फलदाई माना गया है। उन सभी पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा (इस बार 12 फरवरी, बुधवार) का महत्व कहीं अधिक है। पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। और भी कई उपाय इस दिन करने से शुभ फल मिलते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

*1. माघी पूर्णिमा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष तिथि मानी गई है। इस पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे महालक्ष्मी की भगवान विष्णु सहित पूजा करें एवं रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास करती हैं।*

*2. माघी पूर्णिमा की सुबह पास के किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे।*

*3. माघी पूर्णिमा की सुबह पूरे विधि-विधान से माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं व खीर का भोग लगाएं। विद्या, बुद्धि देने वाली यह देवी इस उपाय से विशेष प्रसन्न होती हैं।*

*4. पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन उत्तम माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र एवं भोजन पदार्थ दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। जोड़े सहित ब्राह्मणों को भोजन कराने से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।*

*5. वैसे तो सभी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है किंतु माघ मास की पूर्णिमा पर इसका महत्व बढ़कर बताया गया है। शाम को भगवान सत्यनारायण की पूजा कर, धूप दीप नैवेद्य अर्पण करें। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें।*

*6. माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*

*दैनिक राशिफल*

मेष राशि :- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें।मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज काम की अधिकता रहेगी।नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है,पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें।पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।

 

मिथुन राशि :- आज आपको पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा।व्यवसाय में उन्नति संभव है।कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

 

कर्क राशि :- आज सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी।व्यापार,व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे।आज साहस,पराक्रम बढ़ेगा।धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरूचि बढ़ेगी।

 

सिंह राशि :- आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं,सतर्क रहें।विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।प्रेम प्रसंग के योग हैं,उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे,इसी सोच में परेशान रहेंगे।

 

कन्या राशि :- आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे।परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।नौकरों पर नजर रखें।

 

तुला राशि :- रूका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा।आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे।पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा।मनोरंजन के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

 

वृश्चिक राशि :- अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं,किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।लाभदायक सौदे होंगे।प्रसिद्धि मिलेगी।

 

धनु राशि :- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है।आज व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं।आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे।निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

 

मकर राशि :- नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थित्ति रहेगी।साहित्य पठन में रूचि बढ़ेगी।संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

 

कुंभ राशि :- समय का सदुपयोग करें।अपनी संगति बदलें,दूसरों की उन्नति से दुखी न हों,आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें।कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

 

मीन राशि :- समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा।कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी।निर्माण कार्य में सुधार होगा।जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

 

आपका दिन मंगलमय हो

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *