Taja Report

शुक्रवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

*आज का पंचांग व राशिफल*

विक्रमी संवत 2081

शक सम्वत 1946

मास माघ

पक्ष शुक्ल पक्ष

तिथि दशमी

नक्षत्र रोहिणी

वार शुक्रवार

योग इन्द्र

सूर्योदय 06:36

सूर्यास्त 17:43

चन्द्रमा बृष

राहुकाल संध्या 11:10 – 12:31

अभिजीत मुहूर्त 12:10 – 12:53

कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है क्योंकि कौड़ी भी समुद्र से उत्पन्न हुई थी। ऐसे में धन प्राप्ति के लिए इसे सबसे कारगर उपाय माना जाता है। आपको पांच कौड़ियों को लेकर इस पर हल्दी का तिलक लगाना है। इसके पास इन्हें मंदिर में लक्ष्मी माता के पास रख दें।

*एकादशी जया एकादशी व्रत कल रहेगा!*

 

मित्रों आज *माघ माह के शुक्ल पक्ष* कि *दसमीं* तिथि है आज का नक्षत्र *रोहणी* है आज चन्द्रमा *वृषभ* राशि में है आज दिशाशूल :- पश्चिम दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *जौ* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी आज का *राहुकाल 11:00 से 12:30* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे

_______________________

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-धार्मिक स्थल की यात्राओं का योग बनेगा। परिवार में किसी से अनबन ना हो इस बात का ख्याल रखें। बेवजह का आलस्य बना रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। आपके पास मौका है कि आप प्रेम, आनंद और खुशी को दूसरों के साथ साझा करके अधिक संतुष्टि महसूस करें। आपका कोई नजदीकी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मक वृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। योग और एक्सरसाइज अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

 

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। सकारात्मक दृष्टि और ऊर्जा के साथ विभिन्न् स्थितियों में अच्छा बदलाव लाएंगे। आप स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आप अपनी जिद और आवेश को नियंत्रण में रखें, अन्यथा आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाएगा, जिससे आपको ही परेशानी होगी। आध्यात्म का सहारा लें और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में संयम से काम लें।

 

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-घर में मेहमानों की आने से आप व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे। राजनीतिक दिशा में कार्य कार्य कर रहे जातकों के लिए पिछले कुछ समय से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी। विदेश यात्रा से संबंधित कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। बेवजह के खर्चे परेशान करेंगे।

 

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का दिन कुछ भावुकता वाला रहेगा। दोपहर के पश्चात आप ऊर्जावान रहेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना ज़रूरी है। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम मनाएंगे।

 

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-अपने कार्य क्षेत्र में आ रहे कुछ बदलाव के कारण आप चिंतित रहेंगे। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। प्रियजन से मुलाकात होगी। पारिवारिक सदस्य की सेहत को लेकर परेशानी उत्पन्न होगी।

 

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-जरूरी फैसले लेंगे। कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से फैसले लें। दूसरों की राय पर ध्यान दें, लेकिन अपने दिल की आवाज भी सुनें। स्थितियों को बारीकी से देखने की कोशिश करें। तटस्थ रहना समस्याओं का समाधान नहीं है। सक्रिय फैसले लें। अपने अनुभवों से सीखें और उन्हें अपने फायदे में बदलें। आने वाले समय के लिए योजना बनाना फायदेमंद होगा। मन में उमंग और उत्साह रहेगा

 

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज आप किसी से भी कोई वायदा करते हैं तो उसे पूरा जरूर निभाए। बिना मतलब किसी से भी ना उलझे तथा अपनी वाणी और क्रोध पर भी नियंत्रण रखने का भरपूर प्रयास करें। अन्यथा कोई वाद विवाद लड़ाई झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। सेहत के मामले में आज के दिन सावधानी बरतें। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की तो आपको आज परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे। अति आत्मविश्वास से बचें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानना बहुत जरुरी है। संतान की कार्यशैली को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। थकान महसूस होगी। व्यस्तता रहेगी। बच्चों की शरारतों का ख्याल रखें चोट लग सकती है।

 

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आपके अंदर आज संवेदनशीलता रहेगी। आपके नजदीकी मित्रों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा नहीं होगा। कुछ पॉजिटिविटी देने वाले कार्य करें। मित्रों से मनमुटाव है तो आज के दिन दूर कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। आने वाले दिनों में आप को भूमि संबंधी लाभ मिलेगा। इसके लिए अभी से आपको प्रयास करने की जरूरत है। आज के दिन ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है।

 

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज किसी कार्य को लेकर उलझन महसूस करेंगे और आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। तनाव को कम करने के लिए आपका मेडिटेशन करना अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह के लिए उत्सुक हैं या वैवाहिक उम्र के हैं तो उनकी बात विवाह तक पहुंच सकती है। आज के दिन उधार वापस मिलने के योग हैं और आपका रुका पैसा वापस आ सकता है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है और आपको लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है।

 

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-मन में किसी की बात को लेकर शक की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं जिसकी वजह से मानसिक स्थिति कुछ डावाडोल रहेगी। परंतु यह वहम ही है और इसमें से निकालना अति आवश्यक हैं। आज आपका कोई खास मित्र आपके साथ अटपटा सा व्यवहार कर सकता है जिसके कारण आप कुछ तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पहले सोच विचार करना आवश्यक हैं।

 

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आज यदि आत्मविश्वास डगमगाए तो अपनों का मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। कोई नया काम शुरू किया है तो वह आसानी से समाप्त नहीं होगा। बुजुर्गों अथवा अनुभवी लोगों से सलाह लेकर अगर आप कार्य करते हैं तो आपको शीघ्र लाभ प्राप्ति होगी। बातचीत में अपनी वाणी पर ध्यान देना जरूरी हैं। आज के दिन अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस में कोई भी निर्णय लेते वक्त सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

 

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *