Taja Report

Advertisements
Advertisements

अयोध्या श्री राम मंदिर के दर्शन और आरती में बदलाव

अयोध्या । श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती में बदलाव किया है।

सुबह 6 बजे रात 10 बजे तब चलेगा रामलला का दर्शन,सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी। मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद किया जाएगा।सुबह 6:00 होगी श्रंगार आरती, श्रंगार आरती के साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिए खोल दिया जाएगा। दोपहर 12:00  राज भोग लगाया जाएगा। भोग के पश्चात पुनः श्रद्धालु रामलला का अनवरत दर्शन कर सकेंगे। शाम 7:00 बजे संध्या आरती और संध्या आरती में 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद किया जाएगा। रात्रि 10:00 बजे शयन आरती होगी। शयन आरती के बाद भगवान का पट बंद किया जाएगा। पूर्व में 9:30 बजे होती थी शयन आरती और 7:00 बजे सुबह श्रद्धालुओं के लिए भगवान का पट दर्शन के लिए खुलता था।

बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिले सुगम दर्शन इसलिए  दर्शन अवधि बढाई गई है। लगभग आधे घंटे शाम को और 1 घंटे सुबह डेढ़ घंटे के दर्शन और आरती में बदलाव किया गया है। भगवान के भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन मिलता रहेगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *