नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम मुख्यमंत्री के रूप में और पूरी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान कर सकते हैं, तो मैं केजरीवाल जी से पूछता हूं कि क्या वो और उनकी कैबिनेट यमुना जी में स्नान कर सकते हैं? केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार बार UP की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज UP पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है।

Author: Taja Report
Post Views: 137