Taja Report

मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाया

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में एक पूर्व फौजी की क्रूरता ने देश को हैरान कर दिया है। उसने पत्नी को मारकर उसकी शव के टुकड़े-टुकड़े किए। उसके बाद उनको प्रेशर कुकर में पकाया। पुलिस के अनुसार पत्नी के मायके जाने की जिद पति ने यह क्रूर कार्य किया।

सूत्रों के अनुसार, 35 साल की वेंकट माधवी की शादी 13 साल पहले 45 साल के गुरु मूर्ति से हुई थी। वह पहले सेना में काम करता था, लेकिन रिटायरमेंट के बाद हैदराबाद के कंचनबाग में DRDO में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा था। दंपति दो बच्चों के साथ मीरपेट के न्यू वेंकटेश्वर नगर कॉलोनी में एक मकान में किराए से रहते थे। सुधा एक दिन अचानक से कहीं गायब हो गई, तो उसके माता-पिता काफी परेशान हो गए। उन्होंने 13 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इस दौरान गुरु मूर्ति भी साथ था। उसने भी घबराने का बहान किया। वह पुलिस के साथ जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा था। वह ऐसे जता रहा था कि उसको पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर पता लगा कि माधवी के गायब होने से पहले दंपति के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। पुलिस का गुरु मूर्ति पर शक गहराया। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

आरोपी ने बताया कि माधवी अपने मायके नंदयाल जाने की जिद कर रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। उसकी मौत होने के बाद शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उनको प्रेशर कुकर में पका दिया। उसके बाद उनको शहर के मीरपेट के जिल्लेलागुडा की एक झील में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयानों की पुष्टि की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *