Taja Report

अमेरिका से खदेड़े जाएंगे बीस लाख से अधिक अवैध आप्रवासी

वाशिंग्टन। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभालते ही घुसपैठियों पर शिकंजा कसने का ऐलान किया है। नए प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमानों के अनुसार, 2021 में अमेरिका में अनधिकृत अप्रवासी आबादी 1.05 करोड़ तक पहुंच गई है। अब बीस लाख से अधिक अवैध आप्रवासियों के निष्कासन की तैयारी की जा रही है।

अनुमानों के अनुसार, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख भारतीय अवैध अप्रवासी थे। मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद अनधिकृत अप्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी भारतीयों की है। वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 तक अमेरिका में 1.05 करोड़ अनधिकृत अप्रवासी हैं। जो कुल अमेरिकी आबादी का लगभग तीन प्रतिशत और विदेश में जन्मे लोगों की आबादी का 22 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था (ICE) ने करीब 15 लाख लोगों की एक सूची बनाई है जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। इस मामले में ICE ने कहा कि बिना डॉक्यूमेंट वाले प्रवासियों को देश से बाहर भेजना ट्रंप की सीमा सुरक्षा एजेंडे का हिस्सा है। पहले दौर में उन लोगों का निष्कासन तय है जिन पर आपराधिक आरोप हैं या जिन पर दोष सिद्ध हो चुका है, जिनकी संख्या 6.55 लाख है। उसके बाद उन 14 लाख लोगों पर ध्यान दिया जाएगा जिन्हें कानूनी प्रक्रिया के बाद निर्वासन आदेश दिए गए हैं। उनमें से केवल 40,000 हिरासत में हैं। इतने लोगों को भी निर्वासित करने के लिए लगभग 150 उड़ानों की आवश्यकता होगी। जिन लोगों को पहले ही निर्वासन आदेश दिया जा चुका है, उन्हें निकालने के लिए 5000 से अधिक उड़ानों की आवश्यकता होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *