प्रयागराज। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 चरणों में होंगी।
पहले चरण में 8 मंडलों में 1 से 8 फरवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम अलीगढ़,मेरठ,मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज,मिर्जापुर,वाराणसी, गोरखपुर में होंगे।
दूसरे चरण में 9 से 16 फरवरी तक दस मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। इनमें आगरा, सहारनपुर,बरेली,लखऊ,झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती शामिल हैं।

Author: Taja Report
Post Views: 112