लखनऊ। यूपी की फेमस सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई संपन्न हो गयी है।
जौनपुर के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे रिंकू सिंह जल्द विवाह बंधन में बंध जाएंगे। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई हो गई है। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह का रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंक सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी।

Author: Taja Report
Post Views: 151