मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित उनके घर में ही धारदार हथियार से हमला किया गया है। गंभीर हालत में सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, देर रात सैफ के घर में एक अज्ञात शख्स घुसा। उसने अभिनेता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सैफ अली खान को चोट आई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। सैफ अली खान का बांद्रा में सतगुरु शरण बिल्डिंग में आलीशान 3 बेडरूम अपार्टमेंट है, जिसमें छत, बालकनी और स्विमिंग पूल भी है। इसमें सैफ करीना कपूर खान और बच्चे तैमूर और जेह भी उनके साथ रहते हैं। खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं।
