Taja Report

महिला चिकित्सक के जिस्म से ढाई साल तक खेलता रहा और फिर…

मेरठ। निजी अस्पताल के मैनेजर ने महिला चिकित्सक को शादी का झांसा देकर ढाई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखकर यौन शोषण किया। बाद में शादी से मुकर गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एक महिला डॉक्टर का मेरठ में क्लीनिक है। आरोपी युवक भी मेरठ के एक अस्पताल में मैनेजर है। एक शादी में युवक से महिला चिकित्सक की मुलाकात प्रेम संबंध में बदली और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। ढाई साल तक महिला चिकित्सक को आभास नहीं हुआ कि जिसे वह अपना जिस्म सौंप रही है वह दगाबाज़ निकलेगा। आरोप है कि गर्भवती होने पर युवक ने पीड़िता का जबरन गर्भपात करा दिया और शादी करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी मां और भाभी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। महिला चिकित्सक ने आरोपी और उसकी मां व भाभी के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *