Taja Report

Advertisements
Advertisements

पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ आज 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ हुआ। इस दिव्य अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पौष पूर्णिमा स्नान:

पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 5:03 बजे हुआ। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही संगम तट पर स्नान के लिए भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। महाकुंभ में 144 वर्षों बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है, जो इसे और विशेष बनाता है।

पहला शाही स्नान (मकर संक्रांति):

14 जनवरी 2025 को पहला शाही स्नान आयोजित होगा।

शाही स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 बजे से 6:21 बजे तक रहेगा।

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:15 बजे से 2:57 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:42 बजे से 6:09 बजे तक।

आस्था और आयोजन:

संगम तट पर विशेष व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं के लिए 12 किलोमीटर लंबे स्नान घाट बनाए गए हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस, एनडीआरएफ, और अन्य एजेंसियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा उपाय लागू हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *