Taja Report

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में 2025 में इतने दिन रहेगा अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नए साल 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस बार माध्यमिक विद्यालयों में बुद्ध पूर्णिमा की भी छुट्टी घोषित की है, जो 12 मई को रहेगी। इसके साथ ही इस साल कुल 30 दिन छुट्टी है। रविवार व गर्मी की छुट्टियां मिलाकर कुल 119 दिन अवकाश रहेगा। बोर्ड परीक्षा के लिए 12 दिन आरक्षित हैं और कुल 234 कार्य दिवस होंगे। कैलेंडर में पिछले साल की तरह विवाहित महिला शिक्षिकाओं को करवा चौथ का अवकाश मिलेगा। जबकि क्षेत्र विशेष में हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत के लिए महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रधानाचार्य कोई दो छुट्टी दे सकेंगे। विशेष परिस्थिति में प्रधानाचार्य तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश कर सकेंगे। राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोक सभा केवल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्रा के निधन पर ही होंगी। शोक सभा अंतिम घंटे (वादन) में की जाएंगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *