नई दिल्ली। स्व मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान पूर्व पीएम के आवास पर मौजूद रहे और पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया।
इस बीच मनमोहन सिंह की बेटी आज देर रात तक भारत पहुंच सकती हैं। पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। आम लोग पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक कर सकेंगे। कांग्रेस मुख्यालय से ही मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार होगा।

Author: Taja Report
Post Views: 120