Taja Report

भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी पर रोक

मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी पर रोक लगा दी गई है।

भारतीय किसान यूनियन के उच्च नेतृत्व ने एक सात सदस्य समन्वय समिति बनाई थी और निर्देशित किया गया था कि इस समन्वय समिति के विचार विमर्श उपरांत ही जिले की कार्यकारिणी और आंदोलन की घोषणा के आदेश किए जाएंगे लेकिन कल भाकियू जिलाध्यक्ष ने बिना समन्वय समिति से विचार विमर्श किये ही कार्यकारिणी घोषित कर दी! इसके बाद आज समन्वय समिति के सभी सदस्यों ने आपस में वार्ता कर उस कार्यकारिणी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

भारतीय किसान यूनियन की 7 सदस्य समन्वय समिति में योगेश शर्मा, मास्टर महकार सिंह, धीरज लाटीयान, राजेंद्र सैनी, सत्येंद्र चौहान, सत्येंद्र बालियान और जहीर फारूकी शामिल हैं। कल भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने दो ब्लॉक अध्यक्ष और 11 पदाधिकारी बनाए थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *