मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लक्ष्मीनगर द्वारा गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादों के बलिदान के स्मरण में फ्रेन्डस कालोनी स्थित श्रीराम शाखा मैदान से “बाल पथ संचलन” निकाला गया जो कि फ्रेन्डस कालोनी, इन्दिरा कालोनी, आनन्दपुरी, कच्ची सड़क से होते हुए श्रीराम शाखा संघ स्थान पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रान्त संघचालक श्री प्रेम जी द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संघचालक श्री ओमवीर जी, नगर कार्यवाह श्री अनिल जी,सह नगर कार्यवाह श्री सतेन्द्र जी,सह नगर कार्यवाह हरीश जी,सर्व व्यवस्था प्रमुख श्री भूपेन्द्र जी, श्री रामकुमार जी, अनमोल ‘लक्ष्मण’, श्री नीरज जी, शारीरिक प्रमुख अनिल जी ,सह शारीरिक प्रमुख मनोज दक्ष जी,नगर प्रचार प्रमुख संजय शिवम् जी , राकेश गुप्ता जी, संदीप जी, बृजेश जी, अरविन्द जी, सुमित भंवर जी,देवांशु बंसल जी, आर्यवीर जी,अभिषेक जिन्दल जी, शिखर जिन्दल जी, निकुंज जी जनक, रवि जी सहित सैकड़ों बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
