देहरादून। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब बर्फबारी के बाद ठंड बढ गयी है। देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 और अधिकतम -3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 तो केदारनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बर्फबारी के बाद पर्यटक उमड़ रहे हैं।

Author: Taja Report
Post Views: 131