Taja Report

किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती समाजवादी पार्टी द्वारा किसान दिवस के रूप में मनाई गई। टाउन हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक,समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों व कमजोरों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष से ही किसानों को देश में अधिकार व सम्मान मिला। आज भी किसानों की दशा सुधारने के लिए चौधरी चरण सिंह के बताए गए संघर्ष के मार्ग को अपनाकर किसानों के भविष्य की लड़ाई लड़नी होगी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,प्रदेश सदस्य तहसीन मंसूरी समाजवादी पार्टी जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,धर्मेन्द्र सिंह नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,महानगर महासचिव सलीम मलिक,समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,वरिष्ठ सपा नेता प्रवीन मलिक, चौधरी यशपाल सिंह, सपा सभासद अन्नू क़ुरैशी,शहजाद अहमद, हसीब राणा,फिरोज अख्तर,अब्बास अली जैदी,मीर हसन,हुसैन राणा,नासिर खान, राशिद जैदी,डॉ अलीशेर अंसारी,रामपाल सिंह पाल,जुनैद आलम सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *