Taja Report

Advertisements
Advertisements

सिविल बार में अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मित्तल व महासचिव पद पर राज सिंह रावत जीते

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठित चुनाव में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतगणना के पश्चात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मित्तल व महासचिव पद पर राज सिंह रावत को जीत मिली है। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी व बिजेंद्र प्रताप एडवोकेट व एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता की देखरेख में सिविल बार हाल में मतगणना हुआ। बीते दिवस हुए मतदान में कुल 390 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतपत्रों की गणना आज सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठित चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मित्तल अध्यक्ष पद पर 224 मत पाकर विजयी हुए तथा राज सिंह रावत महासचिव पद पर 193 मत पाकर विजयी हुए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, सहसचिव प्रशासन पर अभिषेक खन्ना, सहसचिव पुस्तकालय पर प्रवीर कुमार संगल, कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम गर्ग विजयी हुए हैं। वरिष्ठ सदस्य पर अनीता रानी, चंद्र प्रकाश जैन, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र कुमार, सोहन लाल, विजय कुमार जीते हैं। कनिष्ठ सदस्य पर कुमारी अनु, कृष्ण पाल, नैना त्यागी, राकेश कुमार, संजीव कुमार कंसल, सुनील कुमार विजयी हुए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *