Taja Report

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज आफ लॉ के विद्यार्थियों ने किया जिला न्यायालय का भ्रमण

मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज आफ लॉ के विद्यार्थियों ने किया जिला न्यायालय का भ्रमण किया

न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को भी भ्रमण के लिए ले जाया गया। विधि के विद्यार्थी अपने अध्यापकों राममनू प्रताप सिंह, के निर्देशन में लोक अदालत की कार्यवाही देखने पहुंचे। सर्वप्रथम विद्यार्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायता केंद्र पहंुचे। वहां उन्हें विधिक सेवाओं तथा लोक अदालत के विषय में प्रारम्भिक जानकारी दी। फिर विद्यार्थियों को मीडिएशन में ले जाया गया। उसके उपरान्त जिला न्यायालय का भ्रमण कराया गया। वहां जिला न्यायाधीश के द्वारा छात्र-छात्राओं को विधि व्यवसाय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। आज की लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित विवादों की कार्यवाही चल रही थी। अध्यापकों द्वारा विधि के छात्र-छात्राओं को ये सभी अदालती कार्यवाहियों का अवलोकन कराया गया तथा इसके विषय में बताया गया कि लोक अदालत के द्वारा त्वरित न्याय, शीघ्र न्याय, सस्ता न्याय उपलब्ध होता है। जो कि आप के समय की आवश्यकता हैं। लोक अदालत के निर्णय की अपील नही होती। विवादो के कोई भी पक्षकार लोक अदालतो में आकर प्रभावशाली त्वरित न्याय प्राप्त कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में समय-2 पर अनेक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित कराये जाते है। यहा समय-2 पर विद्यार्थियों को न्यायालय भ्रमण तथा लोक अदालत की कार्यवाही में अवलोकन के लिए भी ले जाया जाता है। ताकि विद्यार्थी विधि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त कर सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम कॉलेज आफ लॉ की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा, संजीव कुमार, आंचल अग्रवाल, राममनू प्रताप सिंह, आकांक्षा त्यागी, डॉ0 हीना गुप्ता, मिनी सिंघल, विनय तिवारी, व त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *