मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा गौकशी व पुलिस मुठभेठ के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड हुसैनपुर मंदवाडा चौराहे से क्राउन पब्लिक स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बीती रात्रि थाना बुढाना पुलिस हुसैनपुर मंदवाडा चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध 01 संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे चैकिंग हेतु टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटसाईकिल सवार व्यक्ति मोटरसाईकिल को को न रोकते हुए पुलिस टीम पर फायर करते हुए तीव्र गति से मोटर साईकिल लेकर क्राउन पब्लिक स्कूल की तरफ भागने लगा। जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 बिना नम्बर प्लेट मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* समरेज पुत्र शरीफ निवासी नगला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 बिना नम्बर प्लेट हीरो होण्डा सीडी डीलक्स मोटर साईकिल।
✅ 01 तमन्चा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त समरेज उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 73/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना रमाला जनपद बागपत।
2. मु0अ0स0 271/22 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना रमाला जनपद बागपत।
3. मु0अ0स0 272/22 धारा 307 भादवि थाना रमाला जनपद बागपत।
4. मु0अ0स0 284/24 धारा 109 बीएनएस व 3/5क/8 गौवध अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
5. मु0अ0स0 164/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
6. मुं0अ0स0 204/21 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0स0 344/20 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।
8. मु0अ0स0 81/2018 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
9. मु0अ0स0 82/18 धारा 379 भादवि थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
10. मु0अ0स0 402/17 धारा 411/414 भादवि थाना सरधना जनपद मेरठ।
11. मु0अ0स0 241/22 धारा 212 भादवि0 व 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
12. मु0अ0स0 244/22 धारा 212 भादवि0 व 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
13. मु0अ0स0 247/22 धारा 212 भादवि0 व 3/5क/8 गौवध अधिनियम थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
14. मु0अ0स0 340/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
15. मु0अ0स0 341/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
16. मु0अ0स0 276/2024 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।(वांछित)
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त समरेज उपरोक्त शातिर किस्म का गौकश अभियुक्त है। जिसके विरूद्व जनपद मेरठ, बागपत व मुजफ्फरनगर आदि में 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
