मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मेरठ जोन, मेरठ की 25वीं अन्तर जनपदीय रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल / कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसियेन्सी रेस / एयर पिस्टल / एयर रायफल प्रतियोगिता – 2024 का रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में किया गया समापन समारोह का आयोजन, विजेताओं को सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मेरठ जोन, मेरठ की 25वीं अन्तर जनपदीय रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल / कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसियेन्सी रेस / एयर पिस्टल / एयर रायफल प्रतियोगिता – 2024 का आयोजन दिनांक 23.09.2024 से दिनांक 25.09.2024 तक जनपद मुजफ्फरनगर में किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध/लाईन्स श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा 03 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 23.09.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में किया गया था। प्रतियोगिता का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर व जानसठ रोड स्थित पुलिस फायरिंग रेज पर किया गया। आज दिनांक 25.09.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री अभिषेक सिंह द्वारा प्रतियोगिता का समापन समारोह रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 09 जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को खेल-भावना व खेल नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा बिना किसा विवाद के प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
समापन समारोह के दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात प्रतियोगिता के ध्वज को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर/लाईन्स श्री व्योम बिंदल द्वारा महोदय को अगली प्रतियोगिता तक सुरक्षित रखने हेतु प्रदान किया गया। महोदय द्वारा इस दायित्व को स्वीकार किया गया। समापन समारोह में सभी टीमों द्वारा अनुशासन के साथ सलामी मंच से मार्च करते हुए महोदय को सलामी दी गयी। महोदय द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिये है0का0 सुभाष पंचाल (अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक) तथा निर्णायक मण्डल के सदस्यों से0नि0 उ0नि0 श्री पवन कुमार तथा से0नि0 उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार को स्मृति चिन्ह तथा शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 03 दिवस रिवार्ड लीव स्वीकृत कर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गयी।
समापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह पीआरओ श्री राजेश भारती सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*प्रतियोगियों द्वारा आज दिनांक 25.09.2024 को फायरिंग रेंज पर आयोजित शूटिंग स्पर्धा में विभिन्न रैन्जों में निम्नानुसार स्थान प्राप्त किया गया-*
*एयर पिस्टल 10 मीटर (पुरूष):-*
1- का0 वासु सांगवान जनपद सहारनपुर
2- का0 रोहन मलिक जनपद गौतमबुद्धनगर
3- का0 अंकुर जनपद गौतमबुद्धनगर
*एयर पिस्टल 10 मीटर (महिला):-*
1-म0का0 मनीषा पाल जनपद सहारनपुर
2-म0 का0 स्वेता देवी जनपद गौतमबुद्धनगर
3-म0का0 हेमा कांबोज जनपद मेरठ
*एयर रायफल 10 मीटर (पुरूष):-*
1- का0 आकाश चौधरी जनपद गाजियाबाद
2- का0 अमन रावल जनपद मेरठ
3- का0 पीयूष वर्मा जनपद गाजियाबाद
*एयर रायफल 10 मीटर (महिला):-*
1-म0का0 ईशिका जनपद मेरठ
2-म0 का0 अश्वनी जनपद मेरठ
3-म0का0 तनु जनपद मेरठ
*स्टैर्ण्ड पिस्टल 25 मीटर (पुरूष):-*
1- का0 मानवेन्द्र जनपद सहारनपुर
2- का0 आलोक जनपद गौतमबुद्धनगर
3- का0 आशीष जनपद मेरठ
*स्पोर्ट्स पिस्टल 25 मीटर (महिला):-*
1-म0का0 नेहा जनपद गाजियबाद
2-म0 का0 ऋतु शर्मा जनपद मेरठ
3-म0का0 स्वेता देवी जनपद गौतमबुद्धनगर
*सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर (पुरूष):-*
1- का0 आलोक जनपद गौतमबुद्धनगर
2- का0 अनमोल जनपद मेरठ
3- उ0नि0 सनी कुमार जनपद शामली
*रेपिड फायर पिस्टल 25 मीटर (पुरूष):-*
1- का0 निशान्त तोमर जनपद गाजियाबाद
2- का0 गौरव शर्मा जनपद मेरठ
3- का0 अनमोल जनपद मेरठ
*रायफल 50 मीटर (प्रोन .22 पुरूष):-*
1- है0का0 इरफान हुसैन जनपद मेरठ
2- का0 पीयूष शर्मा जनपद गाजियाबाद
3- का0 निशान्त तोमर जनपद गाजियाबाद
*रायफल 50 मीटर ( 3 पी.22 पुरूष):-*
1- का0 अमल रावल जनपद मेरठ
2- का0 आकाश चौधरी जनपद गाजियाबाद
3- का0 मानवेन्द्र जनपद सहारनपुर
*फ्री पिस्टल 50 मीटर (पुरूष):-*
1- का0 नावेद जनपद गौतमबुद्धनगर
2- का0 वासु सांगवान जनपद सहारनपुर
3- का0 रोहन मलिक जनपद गौतमबुद्धनगर
*फ्री पिस्टल 50 मीटर (महिला):-*
1- म0का0 नेहा तोमर जनपद गाजियाबाद
2- म0का0 मनीषा पाल जनपद सहारनपुर
3- म0का0 ऋतु शर्मा जनपद मेरठ
*एसाल्ट/अलार्म एफिशियेंसी रेस प्रतियोगिता (पुरूष):-*
1-जनपद मुजफफरनगर
2-जनपद हापुड
3-जनपद बागपत
*प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ लक्षभेदक:-*
कारबाईन – म0आ0 सरोज जनपद मुजफफरनगर
रिवाल्वर/पिस्टल – उ0नि0 श्री बिजेन्द्र सिंह राणा जनपद बागपत
रायफल बिग बोर पुरूष – उ0नि0 श्री उमादत्त नागर जनपद सहारनपुर
रायफल बिग बोर महिला – म0का0 सरोज जनपद मुजफ्फरनगर
*चल वैजयन्ती:-*
रायफल शूटिग (पुरानी स्पर्धा):-
1-जनपद मुजफफरनगर
2- जनपद बागपत
रिवाल्वर/पिस्टल :-
1-जनपद मेरठ
2-जनपद बागपत
कारबाईन:-
1-जनपद मुजफफरनगर
2- जनपद बागपत
एसाल्ट प्रतियोगिता:-
1-जनपद मुजफफरनगर
2-जनपद हापुड
प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 794 अंको के साथ चल वैजयन्ती प्राप्त कर मेरठ जोन, मेरठ का वर्ष- 2024 का चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया तथा 606 अंको साथ जनपद बागपत द्वितीय स्थान पर रहा।
