*पंचांग तथा राशिफल*
*दिनांक – 06 जुलाई 2024*
*दिन – शनिवार*
*विक्रम संवत् – 2081*
*अयन – दक्षिणायण*
*ऋतु – ग्रीष्म*
*मास – आषाढ़*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – प्रतिपदा प्रातः 04:26 जुलाई 7 तक तत्पश्चात द्वितीया*
*नक्षत्र – पुनर्वसु प्रातः 04:48 जुलाई 07 तक तत्पश्चात पुष्य*
*योग – व्याघात रात्रि 02:47 जुलाई 07 तक तत्पश्चात हर्षण*
*राहु काल – प्रातः 09:22 से प्रातः 11:03 तक*
*सूर्योदय – 05:25*
*सूर्यास्त – 07:01*
*दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:36 से 05:18 तक*
*अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:46 से दोपहर 12:41 तक*
*निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:24 जुलाई 07 से रात्रि 01:06 जुलाई 07 तक*
*व्रत पर्व विवरण – गुप्त नवरात्री आरम्भ, त्रिपुष्कर योग (प्रातः 04:26 जुलाई 07 से 04:48 जुलाई 07 तक)*
*दैनिक राशिफल*
मेष राशि :- अनजान लोगों पर भरोसा न करें।अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे।पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा।नए मित्र भी बन सकते हैं।व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा।धन खर्च हो सकता है।
वृषभ राशि :- आज दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।आज का दिन लाभदायक है।व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है।धन लाभ की भी संभावना है।
मिथुन राशि :- आज जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा।उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें।शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।व्यापार में विघ्न की संभावना है।आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
कर्क राशि :- अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।स्वास्थ्य भी संभालें।सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें।मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी।परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
सिंह राशि :- समय से पहले आपका कोई भी काम न बनेगा।अपनी बारी का इंतजार करें।भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा।सेहत खराब हो सकती है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।
कन्या राशि :- आज आपको संतों के दर्शन से लाभ होगा।आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं।गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।स्वभाव में उग्रता रहेगी,इसलिए वाणी पर संयम रखें।प्रवास या पर्यटन का योग है।
तुला राशि :- आज आप में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि :- पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें।माता का स्वास्थ्य्य खराब रहेगा।धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है।मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
धनु राशि :- आज मित्रों और प्रियजनों के साथ भेंट होगी।छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है।भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी।मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।
मकर राशि :- आज बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।नकारात्मक विचार मन में न आने दें।खान-पान में भी संयम बरतें।वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।मान-सम्मान प्राप्त होगा।
कुंभ राशि :- आज दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे।आज का दिन शुभफलदायक है।नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
मीन राशि :- मेहनत का फल मिलेगा।कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखें।कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें।मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी।शारीरिक स्वास्थ्य संभालें।धन संबंधित लेनदेन में ध्यान रखें।
