Taja Report

सिविल लाईन पुलिस ने मुठभेड़ में दो बाइक चोर दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस की सिन्धावली अन्डर पास के पास बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन चोरी के 02 अभियोगो का सफल अनावरण किया गया। एक घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से 01 तमन्चा मय 01जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 नाजायज चाकू, 01 चोरी की मोटरसाईकिल व 01 चोरी की स्कूटी को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 दो जुलाई को घर के बाहर उत्तरी सिविल लाईन से अज्ञात चोरो द्वारा मोटरसाईकिल एचएफ डिलेक्स को चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु0अ0स0- 190/24 धारा- 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा सिन्धावली अन्डरपास के पास आने जाने वाले वाहनो की सघनता चेंकिग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बिना नम्बर की 01 मोटरसाईकिल जिसपर 02 व्यक्ति सवार थे जिसे चेंकिग हेतु रूकने का ईशारा किया परन्तु मोटर साईकिल सवार पुलिस टीम पर फारिग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो यह मोटरसाइकिल तेज रफ्तार होने के कारण असंतुलित होकर गिर गई, उक्त मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरा समझकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया तथा 01 बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*

1. केशव उर्फ केशु पुत्र तेजपाल निवासी बचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। (घायल)

2. अर्जुन पुत्र रामवीर निवासी बचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 तमन्चे मय 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

✅ 01 नाजायज चाकू।

✅ 01 मोटरसाईकिल एचएफ डिलेक्स।(मु0अ0स0- 190/24 धारा- 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन से सम्बन्धित)

✅ 01 स्कूटी ।(मु0अ0स0- 290/24 धारा- 303(2) बीएनएस थाना नई मण्डी से सम्बन्धित)

प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हमारे द्वारा दिनांक 02.07.2024 को उत्तरी सिविल लाईन से 01 एचएफ डिलेक्स मोटरसाईकिल चोरी की गई तथा दिनांक 03.07.2024 को थाना क्षेत्र नई मण्डी से 01 स्कूटी चोरी की गई थी जिसे हम दोनो ने सिन्धावली अन्डर पास के पास बन्द पडी फैक्ट्री मे छिपा दिया था। आज हम लोग बन्द फैक्ट्री में छिपाई हुई स्कूटी को लेने के लिये जा रहे थे कि आपने पकड लिया। अभियुक्तगण द्वारा अन्य कई घटनाओं को भी स्वीकार किया है जिनकी विस्तृत जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त केशव उर्फ केशु उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 2604/17 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0सं0 01/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

3. मु0अ0सं0 55/18 धारा 420 भादवि 102/41 सीआरपीसी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

4. मु0अ0सं0 74/20 धारा 380/411/457/ भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

5. मु0अ0सं0 106/20 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

6. मु0अ0सं0 107/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

7. मु0अ0सं0 136/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

8. मु0अ0सं0 190/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

9. मु0अ0सं0 254/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

10. मु0अ0सं0 323/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

11. मु0अ0सं0 670/23 धारा 380/411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

12. मु0अ0सं0 1608/16 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

13. मु0अ0सं0 1610/16 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

14. मु0अ0सं0 1613/16 धारा 414/420/467/468/471 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

15. मु0अ0सं0 150/21 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

16. मु0अ0सं0 190/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

17. मु0अ0सं0 290/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 302/23 धारा 60(1) आबकारी अधि0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0सं0 670/23 धारा 380/411 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

3. मु0अ0सं0 190/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

4. मु0अ0सं0 290/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *