लखनऊ। अपनों को समायोजित करने के लिए निगम, आयोग और बोर्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं के समायोजन की तैयारी की जा रही है।
जिले से लेकर राज्य स्तर पर 20 हजार से अधिक पद पर समायोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव हारे प्रत्याशी भी शामिल होंगे। आयोग, निगम और बोर्ड में नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। समायोजन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जायेगा।