नई दिल्ली। अग्निपथ विवाद में कांग्रेस ने अब जर्मनी के नाजी तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर का जिक्र कर जुबानी जंग को और तेज कर दिया है। उन्होंने हिटलर की मौत मरने की बात कहते हुए मर्यादा तोड़ दी।
राहुल व सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं।
सहाय ने यह बातें कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहाय ने पीएम के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। सहाय ने कहा कि हिटलर ने भी ऐसा ही एक संस्था बनाई थी उसका नाम था खाकी। सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाई थी। सहाय की टिप्पणी पर बवाल मच गया है। भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना करते हुए सोनिया व राहुल गांधाी पर निशाना साधा है।
पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक व असंसदीय टिप्पणी करने पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है।