मुजफ्फरनगर । उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) श्रीमती सुषमा सिंह का पूर्वाहन 11ः00 बजे निरीक्षण भवन, मुजफ्फरनगर में आगमन हुआ। इसके उपरांत लोकवाणी सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उनके द्वारा की गयी। इसके उपरांत समीक्षा बैठक/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महावीर सिंह फौजदार मुख्य चिकित्साधिकारी, मंयक जैसवाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परमानंद झा उप जिलाधिकारी सदर, प्रशांत कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध, शकील अहमद क्षेत्राधिकारी जानसठ, श्रीमती प्रतिभा तिवारी सहायक श्रमायुक्त, गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, माया राम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिवेन्द्र कुमार जिला दिव्यांगजन सशाक्तिकरण अधिकारी, अनिल कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी, श्रीमती ज्योति यादव महिला थानाध्यक्ष, श्रीमती संगीता चौधरी प्रभारी महिला सैल, संदीप कुमार, पिंकी रानी, रीना देवी सदस्य, बाल कल्याण समिति इत्यादि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपाध्यक् द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थियो/बालक/बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किये गये। इसके उपरांत माननीय महोदया द्वारा सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें संबंधित अधिकारियों को उ0प्र0 सरकार एवं केन्द्र सराकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाने के निर्देश दिये गये। उपाध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को लाभार्थीपरक योजनाओं में सामाजिक संवेदनशीलता अपनाने हेतु भी प्रेरित किया गया, उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकरण में त्वरित कार्यवाही न्याय का पर्याय है।
समीक्षा बैठक के उपरांत उपाध्यक्ष द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में 20 पीडिताओ/महिलाओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुऐ, जिनमे से मौके पर 05 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं अन्य प्रकरणो के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उपाध्यक्ष का स्वागत परमानंद झा उप जिलाधिकारी सदर एवं सतीश चन्द गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम का संचालन डा0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत उनके द्वारा हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को सम्पादित किया गया। अंत में उपाध्यक्ष द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना/शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही कर आख्या आयोग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की व्यवस्था सचिन कुमार आंकडा विश्लेषक, शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी एवं नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी द्वारा की गयी। कार्यक्रम में शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, पूजा नरूला केन्द्र प्रबंधक वन स्टॉप सेन्टर, मुजफ्फरनगर, हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सचिन कुमार आंकडा विश्लेषक, शिवम जिला समन्वयक, मौ0 आरिफ सहायक सह आंकडा प्रविष्टि प्रचालक, अजय कुमार, संजय कुमार आउटरीच कार्यकर्ता, पूरणमल, नाथीराम एवं अमित इत्यादि उपस्थित रहे।