मुजफ्फर नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंघ संचालक मोहन भागवत ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाना है तो सभी को साथ चलना होगा और देश के प्रति सभी को अपना धर्म निभाना होगा।
खतौली में नवीन मंडी स्थल पर आयोजित संत समागम कार्यक्रम में एक हजार से अधिक संतो ने भाग लिया।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का काफिला सुबह करीब 9:40 बजे जानसठ रोड स्थित श्री कृष्ण मंदिर में पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे तक आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने व पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लेने के बात आर एस एस प्रमुख कड़ी सुरक्षा के बीच अपने काफिले के साथ नवीन मंडी स्थल पहुंचे। यहां बनाए गए विशाल पंडाल में आर एस एस के सर संघचालक मोहन भागवत ने करीब आधे घंटे तक संतो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर देश को विश्वगुरु बनाना है तो सभी को साथ चलना होगा। देश विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। किसका प्रभाव दुनिया में दिखाई दे रहा है। इंसान के लिए सबसे बड़ा धर्म होता है। अगर इंसान अपने धर्म से भटक जाता है तो वह संभल नहीं पाता। हिंदू समाज को अपने धर्म पथ पर चलना होगा। तभी यह देश विश्वगुरु बन सकता है। कार्यक्रम के मंच पर 9 संतो के बैठने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मोहन भागवत ने संस्कृत के एक प्रोफेसर और ओलंपिक विजेता खिलाड़ी को भी सम्मानित किया।