मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 11 नई एंबुलेंस मिली है जिनका शुभारंभ आज जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 108 एंबुलेंस 33 है जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य करती है तथा इसके साथ ही जनपद में 102 एंबुलेंस की संख्या 24 है, जो गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु को निशुल्क सेवाएं प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की 108 एंबुलेंस की कुछ गाड़ियां काफी पुरानी हो गई थी जिनके स्थान पर शासन द्वारा 11 नई एंबुलेंस जनपद को दी गई हैं जिसका शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि जनपद को नई एंबुलेंस मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ और मजबूत होंगी।