मुजफ्फरनगर। हाई कोर्ट की बेंच की पश्चिमी यूपी में मांग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन व जिला बार संघ द्वारा घोषणा की गई है।
जनपद मुजफ्फरनगर के सभी व्यापार मंडल के नेताओं ने बैठक में शामिल होकर अपना समर्थन दिया है।
बार संघ अध्यक्ष ने कहा सभी व्यापार मंडलों ने बार संघ को अपना समर्थन दे दिया है। जिसके चलते 17 दिसंबर को मुजफ्फरनगर पूर्णतः बंद रहेगा।
बार संघ के अध्यक्ष चन्द्र वीर सिंह को व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल,संजय मिश्रा और कृष्ण गोपाल मित्तल सहित तमाम व्यापारी संगठनों ने समर्थन दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 861


