मुजफ्फरनगर। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या-87/एसएलएसए-02/2026-(ऋ/सरन) दिनांकित 08.01.2026 के द्वारा दिनांक 14.03.2026 दिन द्वितीय शनिवार को जनपद मुजफफरनगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अनुपालन में मानननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर में दिनांक 14.03.2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 16


