चंडीगढ़। हरियाणा में VIP नंबर HR88B8888 की नीलामी में 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाने वाले व्यक्ति द्वारा पूरी राशि जमा ना करने पर विवाद बढ़ गया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बोली लगाने वाले की आय और संपत्ति की जांच के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि ‘इतनी बड़ी बोली लगाना कोई शौक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है’। विज ने मामले की गंभीरता देखते हुए व्यक्ति की आर्थिक क्षमता की जांच के लिए आयकर विभाग को भी पत्र भेजने की घोषणा की है।
Author: Taja Report
Post Views: 183

