मुजफ्फरनगर। हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया।
रविवार सुबह थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित मलीरा गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना थाना कोतवाली नगर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी करने पर शव की पहचान सन्दीप पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम मलीरा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये है जिससे प्रतीत हो रहा है किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंका है। थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गयाहै। शव के पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।


