*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक – 09 फरवरी 2026*
*⛅दिन – सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् – 2082*
*⛅अयन – उत्तरायण*
*⛅ऋतु – शिशिर*
*⛅मास – फाल्गुन*
*⛅पक्ष – कृष्ण*
*⛅तिथि – अष्टमी पूर्ण रात्रि तक*
*⛅नक्षत्र – विशाखा पूर्ण रात्रि तक*
*⛅योग – वृद्धि रात्रि 12:52 फरवरी 10 तत्पश्चात् ध्रुव*
*⛅राहुकाल – सुबह 08:28 से सुबह 09:52 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय – 07:03*
*⛅सूर्यास्त – 06:19 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:21 से प्रातः 06:12 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:04 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 फरवरी 10 से रात्रि 01:06 फरवरी 10 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*🌥️व्रत पर्व विवरण – मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी, जानकी जयंती*
*🌥️विशेष – अष्टमी की नारियल फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🔹पढ़ाई में आगे बढ़े विद्यार्थी, ऐसे…🔹*
*🔸सभी विद्यार्थी पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं किंतु अनेक विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो मेहनत तो बहुत करते हैं परंतु उनको सफलता नहीं मिलती । यहाँ पर कुछ युक्तियाँ दी जा रही हैं जिनके द्वारा विद्यार्थी सफलता के शिखरों को छू सकते हैं :*
*👉 (१) आगे रहो । यानी कक्षा में आगे बैठने, शिक्षक की नजरों में रहने से शिक्षक द्वारा बतायी जा रहीं बातों पर ध्यान रहता है और आपसी बातचीत व चंचलता से भी बचे रहते हैं । सभी आगे नहीं बैठ सकते किंतु आगे बढ़ने का दृढ संकल्प तो सभी कर सकते हैं ।*
*👉 (२) पहले पढ़ के जाना । जो पाठ पढ़ाया जाना है उस विषय को विद्यार्थी पहले ही थोड़ा पढ़ के जायें तो कक्षा में वह जल्दी समझ आ जाता है ।*
*👉 (३) सूत्रात्मक ढंग से याद करें । महत्त्वपूर्ण अथवा जटिल विषय को बिंदुओं के रूप में (पॉईंट वाइज) याद करने से वह जल्दी याद होता है और लम्बे समय तक स्मृति में रहता है । इस प्रकार लिखने से शिक्षक भी अच्छे अंक देते हैं ।*
*👉 (४) समझने व ज्ञान के लिए पढ़ें। किसी बात को समझकर उसके बारे में अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए पढ़ें, रट्टा लगाकर नहीं । समझकर याद किया हुआ लम्बे समय तक याद रहता है ।*
*👉 (५) कठिन विषयों को रिकॉर्ड करके सुनें । जो प्रसंग, विषय कठिन लगे उनको अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके ध्यान से सुनने से भी जल्दी याद हो जाता है ।*
*👉 (६) अनजानी बातों को जानी बातों से जोड़कर याद करना । यह भी याद रखने का सुंदर तरीका है ।*
*👉 (७) सार ग्रहण । विषय के मूल सिद्धांत को या सार बात को ध्यान में रखें ।*
*👉 (८) ) प्रश्न करें । जो पाठ याद किया है उसके बारे में स्वयं अलग-अलग ढंग से कई प्रश्न बनायें, इससे पाठ सहज में याद रह जाता है ।*
*👉 (९) लेखन की गति तेज व अक्षरों की बनावट अच्छी हो । इसके लिए लिखने का अभ्यास न छोड़ें । साथ ही पढ़ने की गलि भी बढ़ायें ।*
*👉 (१०) कठिन लगनेवाले विषय की पुस्तक स्वच्छ कपड़े में लपेटकर तकिये के नीचे रखकर सोयें । इससे भी लाभ होता है ।*
*👉 (११) निम्नलिखित युक्तियाँ विद्यार्थियों के लिए वरदानस्वरूप है :*
*(क) रात को ७ से ९ के बीच पढ़ाई पूरी करके जल्दी सो जाना और सुबह सूर्योदय से पहले उठना ।*
*(ख) पढ़ाई के लिए बैठने से पहले अपने सद्गुरुदेव तथा विद्या की देवी माँ सरस्वतीजी को प्रणाम करना, प्रार्थना करना ।*
*(ग) प्रतिदिन कुछ समय आज्ञाचक्र पर ध्यान करना ।*
*(घ) नियमित रूप से भ्रामरी प्राणायाम, सारस्वत्य मंत्र का जप करना व सूर्य को अर्घ्य देना ।*
*(ङ) रोज ॐ, दीपक या गुरुदेव के श्रीचित्र पर १०-१५ मिनट त्राटक करना ।*
*(च) पढ़ते समय जीभ तालू में लगाकर रखना । जिह्वा तालू में लगा के पढ़ें, फिर किताब हटाकर याद करें । यह अति प्रभावशाली तरीका है ।*
*🔸उपरोक्त बातों को जीवन में लाने से एकाग्रता बढ़ती है, चंचलता दूर होती है और विद्यार्थी पढ़ाई में तो सफल होता ही है, साथ ही ओजस्वी-तेजस्वी होकर परमात्मा को भी पा सकता है । परमात्मा को पाकर २१ पीढ़ियों को तार सकता है व नाम रोशन कर सकता है ।*
राधे राधे 💐🙏
*आज का राशिफल*
*मेष राशि*
आज का दिन आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। अनजान व्यक्तियों से आप लेनदेन ना करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है और आप राजनीति के कामों में काफी आगे रहेंगे, जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।
*वृष राशि*
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिनको लेकर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ना लें। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी हो सकती है और आप अपने घर में किसी नई चीज की खरीदारी करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा
*मिथुन राशि*
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आपको काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
*कर्क राशि*
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। भाई व बहन भी आपको काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। लेन-देन से संबंधित मामलों को आपको समय रहते निपटाने की आवश्यकता है और अपने बेफिजूल के खर्चों को लेकर आपको लगाम लगानी होगी।
*सिंह राशि*
आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह पढ़ाई को लेकर अच्छी सलाह दे सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी के सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, क्योंकि उनके कोई पुरानी बीमारियों उभरेगी, जिसको लेकर आपको भागदौड़ बनी रहेगी।
*कन्या राशि*
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी का बुलवा आने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट में मिल सकता है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल नहीं दिखानी है, नहीं तो इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। आस पड़ोस में आप किसी बात भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह बेवजह कानूनी हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को एक नई पहचान मिलेगी।
*तुला राशि*
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं, लेकिन आपने यदि किसी से धन को लेकर कोई वादा किया है, तो ऐसा पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है। बिजनेस को लेकर आप किसी से पार्टनरशिप करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
*वृश्चिक राशि*
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
*धनु राशि*
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आस पड़ोस में आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी और आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
*मकर राशि*
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जिससे आप काम करने में दिन-रात मेहनत करेंगे। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। कोई पारिवारिक मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी नई प्रॉपर्टी की आप खरीदारी करने की योजना बनाएंगे।
*कुंभ राशि*
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, जिससे आपका कंसंट्रेशन भी मजबूत रहेगा। आपको अपने मित्रों का भी पूरा साथ मिलेगा। किसी नई नौकरी की लिए आपको बुलावा आ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरा होने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
*मीन राशि*
आज आपको काम अधिक रहने से थकान का अनुभव होगा। आपकी कोई समस्या आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती हैं और परिवार में भी आपका अपने सदस्यों से बेवजह का लड़ाई झगड़ा पनप सकता है, इसलिए आप किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत ना करें। आपको अपने स्वभाव में नरमी लाने की आवश्यकता है और वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा।


