मुजफ्फरनगर। सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक एवं कट्टर हिंदूवादी विचारधारा से परिपूर्ण सुरेश चह्वाण के का आज मुजफ्फरनगर हृदय स्थल शिव चौक पर आगमन के दौरान शिवसेना नेताओं ने किया पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं महादेव के श्री चरणों में नमन करते हुए सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान जी ने कहा कि हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा कुछ विधर्मी भारत का भाईचारा बिगड़ने का जो प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देना है/ वही शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा (मु.नगर) लक्ष्मीनगर की पावन धरती पर पधारे प्रत्येक देशभक्ति एवं कट्टर सनातनी हमारे लिए पूजनीय है हम सभी ऐसे हिंदू वीरों का हौसला बढ़ाते आए हैं और हमेशा बढ़ते रहेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी नगर अध्यक्ष कल्पना ठाकुर सोनिया तोमर शिवम पंडित राहुल सैनी नगर अध्यक्ष विद्यार्थी सेना आकाश सैनी अजय सैनी आदि उपस्थित रहे।


