Taja Report

सुनार से लूटी पांच अंगूठियों सहित एक गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुनार की दुकान से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की गयी 05 अंगूठी (पीली धातू) बरामद की गई।

03 फरवरी .2026 को वादी नवीन कुमार शर्मा पुत्र आनन्द कुमार शर्मा निवासी मोती महल थाना कोतवाली नगर मु0नगर के द्वारा लिखित तहरीर देते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस को बताया कि वह दिनाँक 02.02.26 को सर्राफा बाजार मुजफ्फरनगर स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 05 अदद पीली धातू की अंगूठी को चोरी करने की घटना कारित की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 0048/2026 धारा 305 क बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु थाना कोतवाली नगर स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 09.02.2026 को उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चरथावल रोड से न्याजुपुरा जाने वाले रास्ते से 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 05 अंगूठी पीली धातु बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।   गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नाहिद हसन पुत्र युनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफफरनगर उम्र 28 वर्ष बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *