मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। जिले के 26 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10:30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। आज दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने गणित विषय और 12वीं के छात्र-छात्राएं वैकल्पिक विषयों की परीक्षा थी। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वार पर जांच के बाद ही छात्रों को अंदर जाने दिया गया। सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता टीमों की तैनाती से नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए बाहर इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश जारी कर पारदर्शी और सुव्यवस्थित परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों में गहन तलाशी के बाद। ही प्रवेश दिया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 56


