Taja Report

साढ़े दस लाख के मादक पदार्थ सहित तस्कर गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.870 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा(अनुमानित कीमत करीब 10,50,000/- रूपये) व 01 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

थाना रतनपुरी पुलिस ग्राम सठेड़ी पुलिया के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति ग्राम बडसू की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया परन्तु उक्त व्यक्ति नही रूका, मोटरसाईकिल को रजवाहे की पटरी ग्राम फुलत की तरफ मोडकर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया तथा उक्त व्यक्ति को सठेडी रजवाहे की पुलिया से फुलत की तरफ जाने वाले रजवाहे की पटरी के पास से घेर घोटकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा व 01 मोटर साईकिल बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम उस्मान पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम चन्दसीना थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर है।

*बरामदगी-*
✔️ 20.870 किलोग्राम गांजा(अनुमानित कीमत करीब 10,50,000/- रूपये)
✔️ 01 मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 15 सीजेड 7040(तस्करी में प्रयुक्त

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *