कैराना। सपा सांसद इकरा हसन पर एक बार फिर विवादित बयान देते हुए शामली में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास ने कहा कि सांसद इकरा हसन को किसी गुर्जर से शादी कर लेनी चाहिए। इससे वो तीन तलाक और ससुर के हलाला से बच जाएंगी। स्वामी राम विशाल हिंदू सम्मेलन में बोल रहे थे। मामला 31 जनवरी का है। वीडियो आज, मंगलवार को सामने आया है।
दरअसल, 31 जनवरी को महाराज कंडेला गांव में हिंदू सम्मेलन था। इसमें गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास भी पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहाझ्र जब इकरा हसन गुर्जर समुदाय के बीच वोट मांगने आई थीं, तो उन्होंने कहा था कि मैं आपकी बेटी हूं, मैं भी गुर्जरी हूं, मैं भी आपकी जाति की हूं, मुझे वोट दीजिए। इस पर स्वामी राम विशाल दास ने इकरा हसन को सुझाव दिया। कहा, इकरा हसन किसी गुर्जर युवक से शादी कर लें। ऐसा करने से तीन तलाक और ससुर से हलाला जैसी स्थिति से बचना आसान हो जाएगा। स्वामी राम विशाल दास ने अपने भाषण में गुर्जर समुदाय से कहा, वोटिंग के दौरान समुदाय का समर्थन केवल वोट तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह रिश्तेदारी में भी बदला जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई लोग स्वामी राम विशाल दास के बयान की निंदा कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे धार्मिक सम्मेलन में सामान्य टिप्पणी के रूप में बता रहे हैं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों ने भी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


