मुजफ्फरनगर। श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा रथ पर सवार होकर निकले है। नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम से श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा की शोभायात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रीबाला जी धाम पर श्रीमहाकाल भैरव बाबा की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नई मंडी और शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर पुष्पवर्षा की गई।
चरथावल ब्लाक के गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जा रहा है। गुरुवार को श्री बाला जी धाम से श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ।
Author: Taja Report
Post Views: 17

