Taja Report

शुक्रवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 06 फरवरी 2026*

🌤️ *दिन – शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2082*

🌤️ *शक संवत -1947*

🌤️ *अयन – उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*

🌤️ *मास – फाल्गुन ( गुजरात-महाराष्ट्र -माघ )*

🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – पंचमी 07 फरवरी रात्रि 01:18 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र – हस्त रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात चित्रा*

🌤️ *योग – धृति रात्रि 11:37 तक तत्पश्चात शूल*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:28 से दोपहर 12:53 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 07:15*

🌤️ *सूर्यास्त – 06:30*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण-

💥 *विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *शराब की आदत छुडाने के लिए* 🌷

🍺 *जिन्हें शराब पीने की आदत हो वो रोज शराब की जगह गौझरण अर्क पियें । इससे उनकी शराब की लत छूट जाएगी, साथ ही उनकी कई बीमारियाँ भी दूर होंगी ।*

🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *गले व छाती के रोगों में क्या करें* 🌷

➡ *१) गले में दर्द, खाँसी, कफ, संक्रमण (इन्फेक्शन ) आदि में आधा चम्मच पिसी हल्दी मुँह में रखकर मुँह बंद कर लें | लार के साथ हल्दी अंदर जाने से उपरोक्त सभी बीमारियों में आराम मिलता है | बच्चों की टॉन्सिल्स की समस्या में ऑपरेशन न कराके इस प्रयोग से लाभ लें | (बच्चों के लिए हल्दी की मात्रा – पौन चम्मच)*

➡ *२) छाती की गम्भीर बीमारियाँ जैसी – डीएमए, पुरानी खाँसी, न्युमोनिया आदि में सुबह आधा कप ताजा गोमूत्र कपड़े से ७ बार छानकर पीना लाभदायक है | गोमूत्र नहीं मिले तो आश्रम की गौशाला में बना हुआ १०-१५ ग्राम गोझरण अर्क और उतना ही पानी मिलाकर लेना भी लाभदायी है | ५ – ६ महिने तक लगातार गोमूत्र पीने से क्षयरोग (टी.बी.) में भी आराम मिलता है |*

➡ *३) दमे में प्रतिदिन खाली पेट १ – २ ग्राम दालचीनी का चूर्ण गुड़ या शहद मिलाकर गरम पानी के साथ लेना हितकारी है |*

🙏🏻

🚩 ~ वैदिक पंचांग ~* 🚩

🌷 *सुख-शांति व बरकत के उपाय* 🌷

🌿 *· तुलसी को रोज जल चढायें तथा गाय के घी का दीपक जलायें |*

🍃 *· सुबह बिल्वपत्र पर सफेद चंदन का तिलक लगाकर संकल्प करके शिवलिंग पर जल अर्पित करें तथा पूरी श्रद्धा से प्रार्थना करें |*

🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 6 फरवरी

 

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

आपके लिए खास

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 

 

शुभ वर्ष : 2028

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे।

 

 

परिवार: विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी।

 

इस बात का रखें ध्यान: आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

मेष राशि- आज काम को लेकर मन में जोश रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। छोटे-छोटे काम निपटाओ, बड़ा काम अपने आप आसान लगेगा। किसी से बात करते वक्त नरमी रखोगे तो गलतफहमी नहीं होगी। घर में किसी की मदद करने से मन हल्का रहेगा। शाम तक कोई अटका काम आगे बढ़ सकता है। सेहत के मामले में थकान महसूस हो तो थोड़ा ब्रेक ले लें।

वृषभ राशि- आज शांति से काम करने का दिन है। रूटीन फॉलो करोगे तो काम बिगड़ेगा नहीं। किसी पुराने दोस्त या परिवार के सदस्य से बात करके अच्छा लगेगा। जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचो। जो काम चल रहा है, उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाओ। छोटी आदतों में सुधार करेंगे तो फायदा दिखेगा। नींद पूरी रखें।

 

मिथुन राशि- आज दिमाग तेज चलेगा, नए आइडिया आएंगे। बात करने से काम बन सकता है, लेकिन बेवजह की बहस से दूर रहो। एक साथ कई काम उठाने से उलझन बढ़ेगी, इसलिए एक काम पर फोकस रखो। किसी करीबी से सलाह मिले तो सुन लेना फायदेमंद रहेगा। शाम को हल्की सैर या मनपसंद काम करने से मन फ्रेश होगा।

 

कर्क राशि- आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। घर-परिवार से जुड़ी बातें सुकून देंगी। किसी अपने की मदद करोगे तो रिश्ते मजबूत होंगे। काम में ध्यान भटक सकता है, इसलिए खुद को टोकते रहो। पुरानी बातों को लेकर मन भारी न करो। थोड़ा अकेले में समय बिताने से मानसिक शांंति मिलेगी।

 

 

सिंह राशि- आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। काम में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। अपनी बात साफ रखो, लेकिन दूसरों की सुनना मत भूलो। टीम के साथ मिलकर काम करोगे तो नतीजा बेहतर आएगा। तारीफ मिले तो जमीन से जुड़े रहो। सेहत के लिए पानी ज्यादा पीते रहें।

 

कन्या राशि- आज जिम्मेदारियां ज्यादा लग सकती हैं, लेकिन धैर्य रखेंगे तो सब संभल जाएगा। काम में लगातार मेहनत करने से रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा। किसी बड़े या अनुभवी की बात काम आ सकती है। घर में किसी की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। थकान हो तो खुद को समय दें।

 

तुला राशि- आज प्लानिंग काम आएगी। जो भी करो, सोच-समझकर करो। छोटी गलती भी बड़ी परेशानी बना सकती है, इसलिए ध्यान रखो। घर के काम निपटाने में मन लगेगा। किसी करीबी को सलाह देनी हो तो नरमी से दें। पेट से जुड़ी दिक्कत हो तो हल्का खाना ठीक रहेगा।

 

 

वृश्चिक राशि- आज अलग तरीके से सोचने का मन करेगा। नए आइडिया शेयर कर सकते हैं। दोस्ती में कोई छोटी गलतफहमी हो तो तुरंत क्लियर कर लें। सोशल बातचीत से अच्छा लगेगा। मोबाइल और स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लेकर आंखों को आराम दें। दांपत्य जीवन में भी खुशियों का अनुभव करेंगे।

 

 

 

धनु राशि- आज संतुलन बनाए रखने का दिन है। काम और रिश्तों के बीच बैलेंस बनाकर चलो। किसी से मनमुटाव हो तो बात करके सुलझाने की कोशिश करो। बेवजह की बातों में समय बर्बाद न करो। शाम को कोई अच्छा मैसेज या कॉल मूड ठीक कर सकता है। खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें।

 

मकर राशि- आज फोकस अच्छा रहेगा। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। मन में जो है, उसे सही तरीके से कहोगे तो बात बनेगी। गुस्से में कोई फैसला मत लेना। किसी भरोसेमंद इंसान से बात करके मन हल्का हो जाएगा। नींद और आराम पर ध्यान दें।

 

 

 

 

कुंभ राशि- आज बाहर निकलने या कुछ नया सीखने का मन करेगा। नए लोगों से बातचीत फायदेमंद हो सकती है। काम में थोड़ा ढीलापन आ सकता है, इसलिए खुद को अनुशासन में रखो। छोटी ट्रिप या वॉक से मन अच्छा रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें।

 

मीन राशि- आज मन शांत रहेगा। दूसरों की मदद करने का मन बनेगा। कोई पुरानी याद मन में आ सकती है, लेकिन उसे लेकर परेशान न हो। काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी। शाम को सुकून भरा वक्त मिलेगा। अपनी सेहत के लिए पानी पीते रहें और आराम करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *