मुजफ्फरनगर। शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित एक कच्चे मकान में अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई और लपटें उठने लगीं।
शहाबुद्दीनपुर रोड निवासी अमन के घर के भीतर रखा गैस सिलेंडर बम की तरह फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान की छत पर पड़ी सीमेंट की चादरें टुकड़ों में बंटकर काफी दूर तक जा गिरीं। धमाके की आवाज सुनकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मंगलवार देर रात हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जब एक कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। मुश्किल से आग पर काबू किया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 40


