Taja Report

’’शारीरिक शिक्षा में तकनीकी प्रगति ’’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर मे शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका विषय ’’ शारीरिक शिक्षा में तकनीकी प्रगति ’’ था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता डा अजय मलिक, विभागाध्यक्ष, गुरूकुल कांगडी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार, डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज, डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज, डा प्रमोद कुमार, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डा अजय मलिक ने अतिथि व्यख्यान के विषय ’’शारीरिक शिक्षा में तकनीकी प्रगति’’ के बारे में कहा कि शारीरिक शिक्षा में तकनीकी का आशय विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में हुए विकास व प्रगति के फलस्वरूप विकसित नवीन संचार साधनों, उपकरणों, प्रविधियों एवं मशीनों आदि के शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावपूर्ण व उपयोगी प्रयोग से है। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी में शारीरिक शिक्षा में छात्रों की सहभागिता बढ़ाने की क्षमता है। इंटरैक्टिव ऐप्स, गेम-आधारित फिटनेस प्रोग्राम और पहनने योग्य उपकरण छात्रों को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और उनकी प्रगति को वास्तविक समय में ट्रैक कर सकते हैं।

इस अवसर पर डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि विभाग भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कराता रहे ताकि छात्र-छात्राओं को ज्ञानवर्धन में सहायता मिलती रहें।

इस अवसर पर डा0 अशोक कुमार, निदेशक श्रीराम कॉलेज ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के आधुनिक युग मंें तकनीकी का सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उच्च कोटि का प्रदर्शन करते है तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करते है।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेलों मे प्रतिभाग करने से बहुत लाभ मिलता है। उनके शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्वि होती है । इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रविन्द्र कुमार बुकें भेंट किया गया तथा भुपेन्द्र कुमार द्वारा डा नितिन कुमार, एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर को बुकंे भेंट किया गया।

कार्यक्रम के अंत मे संदीप कुमार देशवाल, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्होने मुख्य वक्ता डा अजय मलिक का आभार प्रकट किया और सभी साथी प्रवक्ताओं का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता विश्वदीप कौशिक ने किया।

इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डा अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरूण, प्रशांत तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *