Taja Report

शहर के बाजारों व सड़कों पर घूमें एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *