मुंबई । नोरा फतेही के विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर NHRC ने नोटिस जारी किया है। यूट्यूब से हिंदी वर्जन हटा दिया गया। इंटरनेट पर इन दिनों नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी…’ विवादों में है। संजय दत्त की पैन इंडिया फिल्म केडी- द डेविल का यह गाना न केवल फिल्म उद्योग में बल्कि राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। तमाम आलोचनाओं और विरोध के बाद मेकर्स ने गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से ऑफिशियल रूप से हटा दिया है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि गाने के तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी भी यूट्यूब पर बिना किसी बदलाव के उपलब्ध हैं। आलोचकों का कहना है कि गाने के खिलाफ लिया गया यह आधा-अधूरा कदम समाज को संतोषजनक सुरक्षा नहीं देता। गाने के अश्लील और फूहड़ कंटेंट को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस संदर्भ में नोटिस जारी किया है।

