मुजफ्फरनगर। रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन लक्ष्मण बस्ती लक्ष्मी नगर का आयोजन डॉक्टर शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी लक्ष्मी नगर में संपन्न हुआ। जिसका संचालन बस्ती प्रमुख एवं सचिव राजकुमार तोमर द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अशोकानंद जी महाराज द्वारा की गई समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलित के बाद सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख लक्ष्मी नगर उदयवीर द्वारा अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, आधारित विषयों पर चर्चा करते हुए हिंदू एकता पर बल दिया गया। अर्चित आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी सेना एवं रवि दत्त धीमान योगाचार्य भारतीय योग संस्थान द्वारा हिंदू एकता , जातिगत भेदभाव को समाप्त करने पर अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त मुख्य वक्ता आचार्यश्री अचल कृष्ण शास्त्री जी राष्ट्रीय कथा व्यास भागवत पीठ शुकतीर्थ द्वारा सनातन धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए भाग्य सौभाग्य एवं परम भाग्य की जानकारी दी गई। अंत में स्वामी अशोका नन्द सरस्वती महाराज जी द्वारा आशीर्वाद वचन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया सम्मेलन को सफल बनाने में सभी आयोजन समिति पदाधिकारियों समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों माताओ बहनो एवं बच्चों ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


