मुजफ्फरनगर। प्रमुख समाजसेवी आशीष सरीन ने कहा कि वरुण गांधी वह यूथ आइकन हैं जिन्होंने युवाओं की बेहतरी के लिए तमाम प्रयास किए हैं।
वरुण गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शिव चौक पर विशेष आरती की गई और केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर आशीष सरीन ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वरुण गांधी उस राजनीतिक विचारधारा के प्रतिनिधि हैं जिसकी सोच युवा शक्ति को आगे बढ़ाने और देश के लिए समर्पित रहते हुए आगे बढने का रास्ता दिखाया। आज देश को युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा और सही दिशा की आवश्यकता है। वरुण जैसे नेत्रत्व से जेन नेक्स्ट को बहुत उम्मीदें हैं।
इस अवसर पर राजवीर सिंह गुर्जर, राजू मचल, डॉ अभिनव, डॉ संदीप अरोड़ा, डॉ अमित त्यागी, आनंदपाल प्रधान, भूषण सिंह, मनोज चौधरी, युवा नेता सावन महिंद्रा, कार्तिक मचल आदि उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 67


