Taja Report

लडकियों को स्कूटी, शादी के लिए मिलेंगे एक लाख

यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। बजट का आकार 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये है।वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन में यूपी नंबर-1 है। कहा कि यूपी में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है।

बजट में आधी आबादी को फोकस किया जा गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश होने से पहले ही महिलाओं पर विशेष जोर दिए जाने की बात कही है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की योजना को बजट में 400 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान कर जमीन पर उतारने की दिशा में काम किया गया है।

सुरेश खन्ना ने एलान किया कि लड़कियों शादी के लिए अब 50 हजार नहीं, एक लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *