Taja Report

लघुशंका के लिए उतरे थे बस से, 6 को मौत ने दबोचा

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में लघुशंका करने बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में छह यात्रियों की मृत्यु हो गई, आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के नांगलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही स्लीपर कोच बस सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों को लघुशंका कराने के लिए रुकी। चालक ने बस ग्रीन जोन में न रोककर रास्ते में ही बस रोक दी।यात्री बस से लघुशंका के लिए नीचे उतरे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बस में टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। मौके पर ही औरैया के एरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती जिले के अलेवल गांव निवासी देवेश,कन्नौज के गढ़े का पुरवा निवासी अस्लम, औरैया के दिबियापुर नीवासी अनुराग, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व फिरोजाबाद के बड़गांव जसराना निवासी प्रमोद की मृत्यु हो गई। हादसे में औरैया के बेला निवासी शिवकांत दुबे समेत छह लोग घायल हो गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *