Taja Report

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं : पंचांग एवँ राशिफल

*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐*

*🌞दिनांक – 27 मार्च 2026*

*⛅दिन – शुक्रवार*

*⛅विक्रम संवत् – 2083*

*⛅अयन – उत्तरायण*

*⛅ऋतु – वसंत*

*⛅मास – चैत्र*

*⛅पक्ष – शुक्ल*

*⛅तिथि – नवमी सुबह 10:06 तक तत्पश्चात् दशमी*

*⛅नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 03:24 तक तत्पश्चात् पुष्य*

*⛅योग – अतिगण्ड रात्रि 10:10 तक तत्पश्चात् सुकर्मा*

*⛅राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:32 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅सूर्योदय – 06:24*

*⛅सूर्यास्त – 06:40 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*

*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:50 से प्रातः 05:37 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:08 से दोपहर 12:57 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:08 से मध्यरात्रि 12:55 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*🌥️व्रत पर्व विवरण – श्रीराम नवमी, स्वामी नारायण जयंती, सर्वार्थसिद्धि योग( प्रातः 06:24 से दोपहर 03:24 तक)*

*🌥️विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है एवं दशमी को कलम्बी शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*

 

*🌹 श्री राम नवमी – 27 मार्च 2026 🌹*

 

*🔸नवरात्रि पारण कब करें ? 🔸*

 

*🔸 शंका होगी कि ‘नवमी को नवरात्रि का व्रत खोलना, पारायण करना है फिर यह रामनवमी उपवास कैसे शुरू करें ?”*

 

*🔸तो नवमी को नवरात्रि का उपवास मानसिक रूप से खोल के थोड़ा-सा फलाहार जैसा प्रसाद ले लिया फिर ‘आज रामनवमी का व्रत रख रहा हूँ’ ऐसा संकल्प करके व्रत कर लिया । उपवास दशमी को खोलना है ।*

 

*🔸त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्री रामजी का जन्म हुआ था । इसलिए भारत सहित अन्य देशों में भी हिंदू धर्म को मानने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी हो सकती है ।*

 

*🔸श्रीराम नवमी की सुबह किसी राम मंदिर में जाकर अथवा अपने घर में ही गुरुदेव के तस्वीरे सामने बैठ के राम रक्षा स्त्रोत का 11 बार पाठ करें । हर समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।*

 

*🔸दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर डालकर श्रीरामजी की मूर्ति का अभिषेक करें । इससे धन लाभ हो सकता है ।*

 

*🔸इस दिन बंदरों को चना, केले व अन्य फल खिलाएं । इससे आपकी हर मनोकामना पुरी हो सकती है ।*

 

*🔸श्रीराम नवमी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाऐं । इससे घर में सुख-शांति रहेगी ।*

 

*🔸इस दिन भगवान श्रीरामजी को विभिन्न अनाजों का भोग लगाएँ और बाद में इसे गरीबों में बांट दें । इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी ।*

 

*🔸इस दिन भगवान श्रीरामजी के साथ माता सीता की भी पूजा करें । इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है ।*

 

*🔸भगवान श्रीरामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा यानी झंडा लगवाएं । इससे आपको मान-सम्मान व प्रसिद्धि मिलेगी ।*

 

*🌹 श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जिसे नवरात्रि में नवमी या अष्टमी को अपनाकर आप भी सुख, समृद्धि और शांति पा सकते हैं । साथ ही बुरी नजर से लेकर कलह जैसी बाकी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं ।*

 

*🔹समृद्धि के लिए🔹*

 

*🔸माता के मंदिर में जाकर मूर्ति के सामने एक पान के पत्ते पर केसर में इत्र व घी मिलाकर स्वस्तिक बनाएं । अब उस पर कलावा लपेटकर एक सुपारी रखें ।*

 

*🔹पैसों की तंगी के लिए🔹*

 

*🔸नवमी तिथि या अष्टमी तिथि को माता का ध्यान कर घर के मंदिर में गाय के गोबर के उपले पर पान, लौंग, कर्पूर, व इलायची गूगल के साथ ही कुछ मीठा डालकर माता को धुनी (हवन) दें ।*

 

*🔹रुकावटें दूर करने के लिए🔹*

 

*🔸माता के मंदिर में पान बीड़ा चढ़ाएं, इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी के साथ ही लौंग का जोड़ा रखें । सुपारी व चूना न डालें ।*

 

*🔹बुरी नजर के लिए🔹*

 

*🔸माता के मंदिर में पान रखकर नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाएं । नजर दोष दूर होगा ।*

 

*🔹आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए🔹*

 

*🔸पान के पत्ते की जड़ को माता भुनेश्वरी का ध्यान करते हुए घिसकर तिलक लगाएं ऐसा करने से आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ने लगेगी ।*

 

*🔹पति पत्नी में अनबन हो तो🔹*

 

*🔸नवमी की रात चंदन और केसर पाउडर मिलाकर पान के पत्ते पर रखें । फिर दुर्गा माताजी की फोटो के सामने बैठ कर चंडी स्तोत्र का पाठ करें । रोजाना इस पाउडर का तिलक लगाएं ।*

 

*🔹काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए🔹*

 

*🔸अगर काम धंधा करते हैं और सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी को बेल के कोमल – कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को मंत्र (ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः ।।) बोलते हुए अर्पण करें । थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है, काम धंधे में सफलता मिलती है ।*

*- देवी भागवत (भगवान वेद व्यासजी)*

 

राधे राधे 💐

हरे कृष्णा 🙏

 

राशिफल

मेष राशि- जीवनसाथी के साथ भरपूर सहयोग की मुद्रा में रहेंगे। अपनापन रहेगा और जीवन आनंदित रहेगा। शुगर लेवल थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। आपकी व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान के बीच दूरी बनी रहेगी। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

 

वृषभ राशि- आपकी वाणी से मधुरता बरसेगी और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।

 

मिथुन राशि- आपके व्यक्तित्व में सौम्यता, सुकुमारता और आकर्षण बना रहेगा। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा और प्रेम व संतान का पक्ष अत्यंत शुभकारी रहेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी दिख रही है। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

 

कर्क राशि- खर्च की अधिकता रहेगी, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। अपने पास पीली वस्तु रखें।

 

सिंह राशि- यात्रा शुभकारी होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। तांबे की वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

 

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। व्यवसाय का विस्तार होगा और पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार- सभी पक्ष बहुत अच्छे रहेंगे। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी होगा।

 

तुला राशि- भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे और आप धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी मंदिर की यात्रा भी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक रोक दें, इसके बाद अच्छे समय की शुरुआत हो जाएगी। स्वास्थ्य दोपहर के बाद बेहतर होगा, उससे पहले यह मध्यम रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए श्रेयस्कर होगा।

 

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

 

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम होगा और वे भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

 

कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए और लिखने-पढ़ने के लिए यह अच्छा समय है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है। व्यापार और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

 

मीन राशि- भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ फलदायी होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *