Taja Report

रविवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 05 अप्रैल 2026*

🌤️ *दिन – रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत – 1948*

🌤️ *अयन – उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु – वसंत ऋतु*

🌤️ *मास – वैशाख (गुजरात- महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*

🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – तृतीया सुबह 11:59 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र – विशाखा रात्रि 12:08 तक तत्पश्चात अनुराधा*

🌤️ *योग – वज्र दोपहर 02:44 तक तत्पश्चात सिद्धि*

🌤️*राहुकाल – शाम 05:21 से शाम 06:55 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:29*

🌤️ *सूर्यास्त – 06:53*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी (चंद्रोदय: रात्रि 09:47)*

💥 *विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

➡️ *06 अप्रैल 2026 सोमवार को शाम 03:25 से 07 अप्रैल, मंगलवार को शाम 04:17 तक व्यतिपात योग है।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌷 *वैशाख मास* 🌷

🙏🏻 *वैशाख हिन्दू धर्म का द्वितीय महीना है। विशाखा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा | (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार वैशाख मास प्रारंभ हो चुका है)। (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी चैत्र मास चल रहा है । वैशाख मास पुण्यकारी, श्रीविष्णु को अत्यंत प्रिय मास है |*

 

🙏🏻 *वैशाख मास का एक नाम माधव मास भी है | इस मास के देवता “मधुसूदन” हैं | मधु दैत्य का वध होने के कारण उन्हें मधुसूदन कहते हैं। विष्णुसहस्त्रनाम “दुःस्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम्” के अनुसार किसी भी प्रकार के संकट में श्रीविष्णु के नाम मधुसूदन का स्मरण करना चाहिए |*

 

🙏🏻 *स्कन्दपुराणम्, वैष्णवखण्ड के अनुसार*

*न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।।*

👉🏻 *वैशाख के समान कोई मास नहीं है, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है।*

 

🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*

*यथोमा सर्वनारीणां तपतां भास्करो यथा ।आरोग्यलाभो लाभानां द्विपदां ब्राह्मणो यथा।। परोपकारः पुण्यानां विद्यानां निगमो यथा।मंत्राणां प्रणवो यद्वद्ध्यानानामात्मचिंतनम् ।।सत्यं स्वधर्मवर्तित्वं तपसां च यथा वरम्।शौचानामर्थशौचं च दानानामभयं यथा ।।गुणानां च यथा लोभक्षयो मुख्यो गुणः स्मृतः।मासानां प्रवरो मासस्तथासौ माधवो मतः ।।*

👉🏻 *जैसे सम्पूर्ण स्त्रियों में पार्वती, तपने वालों में सूर्य, लाभों में आरोग्यलाभ, मनुष्यों में ब्राह्मण, पुण्यों में परोपकार, विद्याओं में वेद, मन्त्रों में प्रणव, ध्यानों में आत्मचिंतन, तपस्याओं में सत्य और स्वधर्म-पालन, शुद्धियों में आत्मशुद्धि, दानों में अभयदान तथा गुणों में लोभ का त्याग ही सबसे प्रधान माना गया है, उसी प्रकार सब मासों में वैशाख मास अत्यंत श्रेष्ठ है |*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “निस्तरेदेकभक्तेन वैशाखं यो जितेन्द्रियः। नरो वा यदि वा नरी ज्ञातीनां श्रेष्ठतां व्रजेत्।।” जो स्त्री अथवा पुरूष इन्द्रिय संयम पूर्वक एक समय भोजन करके वैशाख मास को पार करता है, वह सहजातीय बन्धु-बान्धवों में श्रेष्ठता को प्राप्त होता है।।*

 

🙏🏻 *पद्मपुराण, पातालखण्ड के अनुसार*

*दत्तं जप्तं हुतं स्नातं यद्भक्त्या मासि माधवे। तदक्षयं भवेद्भूप पुण्यं कोटिशताधिकम् ।।*

👉🏻 *माधवमास में जो भक्तिपूर्वक दान,जप, हवन और स्नान आदि शुभकर्म किये जाते हैं, उनका पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है |*

*प्रातःस्नानं च वैशाखे यज्ञदानमुपोषणम्।हविष्यं ब्रह्मचर्यं च महापातकनाशनम् ।।*

👉🏻 *वैशाख मास में सवेरे का स्नान, यज्ञ, दान, उपवास, हविष्य- भक्षण तथा ब्रह्मचर्य का पालन – ये महान पातकों का नाश करने वाले हैं |*

 

🙏🏻 *स्कन्दपुराण में यह बताया है की वैशाख मास में क्या क्या त्याज्य है।*

*तैलाभ्यङ्गं दिवास्वापं तथा वै कांस्य भोजनम् ।। खट्वा निद्रां गृहे स्नानं निषिद्धस्य च भक्षणम् ।।*

👉🏻 *वैशाख में तेल लगाना, दिन में सोना, कांस्यपात्र में भोजन करना, खाट पर सोना, घर में नहाना, निषिद्ध पदार्थ खाना दोबारा भोजन करना तथा रात में खाना – इन आठ बातों का त्याग करना चाहिए।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार वैशाख में भूमि का दान करना चाहिए | ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार वैशाख मास में ब्राह्मण को सत्तू दान करने वाला पुरुष सत्तू कण के बराबर वर्षों तक विष्णु मन्दिर में प्रतिष्ठित होता है।*

👉🏻 *वैशाख मास में गृह प्रवेश करने से धन, वैभव, संतान एवं आरोग्य की प्राप्ति होती हैं ।*

👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये वैशाख मास शुभ है। वृक्षारोपण के लिए वैशाख मास विशेष शुभ है |*

 

🙏🏻 *स्कन्द पुराण में वर्णित वैशाख मास के माहात्म्य के कुछ अंश*

➡ *वैशाख मास भगवान विष्णु को अत्यन्त प्रिय है ।*

➡ *वैशाख मास माता की भाँति सब जीवों को सदा अभीष्ट वस्तु प्रदान करने वाला है ।*

➡ *जो वैशाख मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरन्तर प्रीति करते हैं।*

➡ *सभी दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसी को मनुष्य वैशाख मास में केवल जलदान करके प्राप्त कर लेता है।*

➡ *जो मनुष्य वैशाख मास में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाता है, वह विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। प्याऊ देवताओं, पितरों तथा ऋषियों को अत्यन्त प्रीति देने वाला है। जिसने वैशाख मास में प्याऊ लगाकर थके-मांदे मनुष्यों को संतुष्ट किया है, उसने ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि देवताओं को संतुष्ट कर लिया।*

➡ *वैशाख मास में जल की इच्छा रखने वाले को जल, छाया चाहने वाले को छाता और पंखे की इच्छा रखने वाले को पंखा देना चाहिए।*

➡ *विष्णुप्रिय वैशाख में जो पादुका दान करता है, वह यमदूतों का तिरस्कार करके विष्णुलोक को प्राप्त कर लेता है ।*

➡ *जो मार्ग में अनाथों के ठहरने के लिए विश्रामशाला बनवाता है, उसके पुण्य फल का वर्णन नहीं किया जा सकता।*

➡ *अन्नदान मनुष्यों को तत्काल तृप्त करने वाला है।इसलिए इससे बढ़कर कोई दूसरा दान ही नहीं है।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण में कहा गया है “योऽर्चयेत्तुलसीपत्रैर्वैशाखे मधुसूदनम् ।। नृपो भूत्वा सार्वभौमः कोटिजन्मसु भोगवान् ।। पश्चात्कोटिकुलैर्युक्तो विष्णोः सायुज्यमाप्नुयात्” जो वैशाख मास में तुलसीदल से भगवान विष्णु की पूजा करता है, वह विष्णु की सामुज्य मुक्ति को पाता है।*

 

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🙏🏻🌷🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🌷🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आपका जन्मदिन: 5 अप्रैल

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

 

आपके लिए खास

 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

रिश्ते और परिवार: दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।

 

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।

 

करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

 

🌹आज का राशिफल 🌹

*दिनांक : 05 अप्रैल 2026*

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी घर हो या कार्य क्षेत्र सभी जगह अपनी विजय करवाएंगे भले इसके लिये किसी से बहस या तकरार ही क्यो ना हो अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। सरल व्यवहार के दम पर आज कोई भी कार्य नही बना सकेंगे लेकिन विपरीत व्यवहार कर डरा धमका कर अपनी कामना पूर्ति कर लेंगे इससे आस पास के लोगो को खासी परेशानी होगी पर आपको इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। विशेषकर नौकरी पेशा लोग सामने वाले कि मजबूरी का अधिक फायदा उठाएंगे। परिवार का वातावरण स्वारथी एवं ईर्ष्यालु रहेगा सदस्य आपस मे व्यवहार तो करेंगे लेकिन मतलब से ही। सेहत मध्यान तक सामान्य रहेगी इसके बाद विकार आने लगेगा फिर भी मनोरंज के अवसर खाली नही जाने देंगे।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके लिये आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू सुख के साधनों एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिये अधिक खर्च करना पड़ेगा परिजन आज सुबह से ही किसी जिद को लेकर नाराज रहेंगे खर्च करवा कर ही मानेंगे। व्यवसाय में भी किसी ना किसी कारण से खर्च लगे रहेंगे मध्यान तक का समय अस्त व्यस्त रहेगा जिस समय जो काम करना है उसे नही कर पाएंगे विलंब होने पर लाभ तो मिलेगा लेकिन आशाजनक नही। आज आपकी मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी मनोरंजन मौज शौक पर आंख बंद कर खर्च करेंगे बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे किसी न किसी की सेहत को लेकर भी खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अनुकूल न रहने पर बाहर समय बिताना पसंद करेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मेहनत वाला रहेगा आरम्भ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे लेकिन थोड़ी ही देर में कार्य आने से व्यस्त हो जाएंगे मध्यान बाद आराम का समय मुश्किल से ही मिलेगा। आज आपको दैनिक आय के साथ पुराने सौदे अथवा उधार दिया धन मिलने की संभावना भी है इसके लिये थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे थोड़ी ही देर मे उससे धन लाभ होगा। उधार करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी स्थिति को देखते हुए करना पड़ेगा। संध्या का समय परिजनों की जगह बाहरी लोगों के साथ मनोरंज में बिताना अधिक पसंद करेंगे। परिवार में किसी न किसी से नाराजगी होगी लेकिन कुछ समय के लिये ही। कंधे अथवा कमर में दर्द से व्याकुल रहेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये अशुभ फलदायी रहेगा दिन के आरंभ से ही आर्थिक समस्या बेचैन करेगी आज स्वभाव खिन्न रहेगा अपनी कमियों या असफलता को अन्य के उपर थोपने से विवाद खड़ा होगा। घर की महिलाए सभी कार्य समय से करेंगी लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर असंतोषी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज मान हानि के योग बन रहे है अपने काम से काम रखे बिना मांगे किसी को सलाह ना दे खास कर विपरीत लिंगियों से आवश्यकता पड़ने पर ही व्यवहार करें दिन शांति से गुजर सकता है। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ अवश्य होगा लेकिन व्यवहारिकता की कमी के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी बनेगा। निवेश करने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें बुजुर्ग अनदेखी होने पर दुखी होंगे मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन धन लाभ की प्रबल संभावनाए है लेकिन आज आपकी महात्त्वकांक्षाये बड़ी हुई रहेंगी आवश्यकता अनुसार धनलाभ बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन सब्र नही होगा अधिक पाने की लालसा मानसिक रूप से बेचैन रखेगी। दिन भर किसी ना किसी कार्य से व्यस्त रहेंगे कार्य क्षेत्र पर भी भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु उसके अनुपात में सफलता नही मिल सकेगी। घरेलू एवं सार्वजिक कार्यो में रुचि नही रहने पर आपकी आलोचना हो सकती है। नौकरी वाले लोग जल्दी काम निपटा मनोरंजन की फिराक में रहेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य आने से कामना पूर्ति मन मे ही रह जायेगी। दूर रहने वाले स्वजनों से किसी कारण विरोधाभास अनुभव होगा। यात्रा के योग बनते बनते अंत समय मे टलने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका कोई लक्ष्य नही होने से अपने उद्देश्य से भटक सकते है। दिन लाभदायक है इसका लाभ उठाने के लिये दृढ़ होकर कार्य करना पड़ेगा आज आप जो भी कार्य करेंगे उसके आरम्भ में ही असफल होने के अनुमान लगा लेंगे जिससे मन निराश होगा परन्तु आज जिस भी कार्य को आरम्भ करे उसे पूर्ण करके ही छोड़े परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। धन की आमद प्रयास करने पर आशाजनक होगी। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी कार्य करते समय भी ध्यान अन्य जगह भटकेगा जिससे त्रुटि होने की संभावना भी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहने पर भी आपको पसंद नही आएगा बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी बनेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपका व्यवहार मनमाना रहेगा सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही फिर भी आज आप जो भी निर्णय करेंगे उसमे देर अबेर ही सही सफलता मिल ही जाएगी लेकिन घर मे रूखा व्यवहार अशांति ला सकता है इसका भी ध्यान रहे घरेलू आवश्यकता पूर्ति समय पर करने से व्यर्थ विवाद से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहेगा प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के कारण लाभ में कमी आएगी फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद होने से खर्च निकाल लेंगे भविष्य के लिये धन की आवश्यकता पड़ेगी किसी से उधार लेने का मन बनाएंगे लेकिन आज प्रयास ना करें निराश होना पड़ेगा। आज हित शत्रुओ से सावधान रहें मुह पर मीठा बोलकर पीछे से धोखा देंगे। आरोग्य आज अपनी ही गलती से बिगाड़ेंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा धन संबंधित अथवा अन्य बड़ी योजना आज सोच समझ कर ही बनाये हानि होने की संभावना अधिक है। आज आप जिसके उपर भरोसा कर निवेश अथवा अन्य व्यवहार करेंगे वही अंत समय पर धोका देगा। लोग आपसे अपना हित साधने के लिये बहुत मीठा व्यवहार करेंगे जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखनी आवश्यक है धन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आमद की तुलना में खर्च अथवा हानि अधिक होगी फिर भी व्यवहारिकता से इसमे कमी ला सकते है। गृहस्थ में भी किसी न किसी रूप में नुकसान होने से दुगनी संमस्या बनेगी सेहत भी असामान्य रहने से साहस में कमी अनुभव होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन से आपको आशाएं काफी रहेंगी दिन भर की व्यस्तता के बाद संध्या बाद इससे संतोष ही होगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित नही रहेगी जिस काम के लिये निकलेंगे उसे छोड़ दूसरा ही काम निकल आएगा। आज किसी के जमानती बनने के प्रसंग भी बनेंगे संभव हो तो इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा बाद में धन और समय व्यर्थ होगा। कार्य क्षेत्र में मध्यान तक उदासीनता रहेगी लेकिन इसके बाद उछाल आने से बैठने का समय नही मिलेगा आलस्य से बचे अन्यथा कल आज जैसा लाभ नही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज गड़बड़ हो सकता है परिजन किसी महंगी वस्तु की जिद कर दुविधा में डालेंगे। सेहत लगभग सामान्य बनी रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा दिन के आरंभ से ही जिस भी कार्य को करेंगे उसी में विलंब होगा मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ की कामना रखेंगे मध्यान तक मन कार्यो को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद स्वभाव में स्थिरता आएगी एक बार सफलता मिलने के बाद अधूरे कार्यो को जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे फिर भी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। अपने कार्य छोड़ किसी अन्य की समस्या सुलझाने में समय खराब होगा लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त कार्य मिलने से असहज रहेंगे आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे ना रहे अन्यथा हानि हो सकती है। परिजन आपसे काफी आशाएं लगाए है आज निराश ही होना पड़ेगा। जोड़ो में दर्द कमजोरी अनुभव होगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपमे परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आध्यात्म में भी रुचि रहेगी लेकिन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वास करेंगे दिन का कुछ भाग इनमे लगेगा लेकिन धन खर्च होने पर भी मानसिक रूप से शांति नही मिल पाएगी। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाए है उससे थोड़ा कम लाभ अवश्य हो जाएगा धन की आमद थोड़े अंतराल के बाद सीमित मात्रा में होती रहने से मन संतुष्ट रहेगा। आज किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में बड़ा लाभ निर्धारित होने से मन प्रसन्न रहेगा। मध्यान बाद काम मे मन कम ही लगेगा लंबे पर्यटन की योजना बनेगी घरेलू कार्यो में रुचि नही रहेगी आवश्यक कार्य भी विलंब से करेंगे। खान पान में संयम नही रहेगा बाद में पेट मे जलन अथवा दर्द की शिकायत होगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन सेहत संबंधित समस्या दिन भर परेशान करेगी काम करने का मन करेगा लेकिन शारीरिक शिथिलता के कारण आलस्य आएगा। घर मे प्रातःकाल ही किसी से तकरार होने पर मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे परिजन किसी न किसी कारण से आपके ऊपर हावी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा आर्थिक मामले आज सुलझने की जगह अधिक उलझने से धन संबंधित संमस्या बनेगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन कर्ज लेने की नौबत आएगी। नौकरों पर अधिक ध्यान रखे चोरी अथवा अन्य प्रकार से हानि पहुचा सकते है। उधारी को लेकर भी किसी से कहासुनी होगी। यात्रा से यथा संभव बचने का प्रयास करे अन्यथा व्यर्थ खर्च और सेहत में अधिक गिरावट आएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *